• Monday, 09 June 2025
खबर का असर: दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार  

खबर का असर: दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार  

stmarysbarbigha.edu.in/

खबर का असर: दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चेवाड़ा, शेखपुरा

जिले के चेवाड़ा थाना अंतर्गत एक गांव में एक दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में कई दिनों के बाद जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है वहीं मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है। महिला थाना के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जिसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कई दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज

यह मामला लगभग 1 सप्ताह पुराना है। थाना के गांव में दलित महिला के साथ गांव की 2 बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसमें 1 शिक्षक और 1 गांव का ही रहने वाला है। दोनों बदमाशों के द्वारा दुष्कर्म के बाद धमकी भी दी गई जिसके बाद महिला किसी तरह  महिला थाना में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। परंतु महिला थाना से उसे भगा दिया गया। बाद में मीडिया में खबर आई है। केवल sheikhpuranews.com पर इस खबर को वीडियो के साथ प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला का फर्द बयान लिया गया। महिला थाना अध्यक्ष चंदना कुमारी महिला के गांव गई। वहां फर्द बयान लेने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

राजनीतिक पकड़ और वर्चस्व के संरक्षण में रहने वाले मुख्य शिक्षक आरोपी प्रकाश केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि योगेंद्र  केवट अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं बताया जा रहा है।  इस मामले में स्थानीय स्तर पर मैनेज करने की कोशिश हुई। पंचायत से मामले को दबाने का भी मामला सामने आया। जबकि दलित महिला के साथ खड़ा होने के लिए कोई तैयार नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपित के द्वारा दलित पीड़ित महिला के साथ धमकी भी दिया जा रहा है। और सजा भुगतने की बात भी कही जा रहे हैं । थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रकाश केवट को गिरफ्तार कर लिया गया।
DSKSITI - Large

साक्ष्य को मिटाने का हुआ प्रयास , राजनीति गर्म

  मामले में इतने दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज होने और एक की गिरफ्तारी के बाद भी राजनीति गर्म है। समाजवादी नेता एवं सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार कहते हैं कि महिला का कई अस्पतालों में इलाज किया गया। फिर एक अस्पताल चिकित्सक दबंगों के प्रभाव में आकर सिकंदरा में इलाज कराया गया। महिला के निजी अंग में डंडा किया गया। इस तरह से सबूत को मिटाने का काम किया गया । जबकि लोजपा के अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि स्थानीय पुलिस और स्थानीय नेताओं का गठजोड़ है। इसी गठजोड़ से पूरे मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई। दलित महिला की आवाज को दबाने के लिए सभी एकजुट हो गए। उन्होंने इसके लिए संघर्ष और आंदोलन करने के बाद भी कही।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like