• Tuesday, 30 April 2024
उप मुख्यमंत्री ने विवेक ठाकुर के लिए किया रोड शो, जगह जगह स्वागत, हथियावां में युवाओं ने घेरा

उप मुख्यमंत्री ने विवेक ठाकुर के लिए किया रोड शो, जगह जगह स्वागत, हथियावां में युवाओं ने घेरा

DSKSITI - Small
उप मुख्यमंत्री ने विवेक ठाकुर के लिए किया रोड शो, जगह जगह स्वागत, हथियावां में युवाओं ने घेरा  
 
शेखपुरा
 
 
सोमवार को  बरबीघा विधानसभा में   उपमुख्यमंत्री विजय  सिंहा का रोड शो किया गया। जगह जगह स्वागत किया गया। लोगों ने खूब नारे लगाए। एक दर्जन गांवाें उनको रोड शो हुआ।
 
 उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा बरबीघा के श्री कृष्णा चौक पर प्रथम मुख्यमंत्री डा श्री कृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की । 
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि   इस बार 400 से अधिक सांसद जीतकर आने वाले हैं।  
 
नवादा लोकसभा में विवेक ठाकुर के पक्ष में लोगों से मतदान करने की । 
 
कहा कि विवेक ठाकुर एक कर्मठ है लोगो के लिए काम करते है। विकास का काम करना  उनकी पहचान है।
 
 
DSKSITI - Large

यहां से माल्यार्पण करने के बाद वे अहियापुर, कुटौत होते हुए रोड शो करते हुए बरबीघा के ऐतिहासिक शिव मंदिर पंचबदन स्थान पहुंचे। जहां पंचायत के पूर्व मुखिया पवन किशोर मंदिर के अध्यक्ष कारू सिंह, भाजपा नेता बरुण सिंह  इत्यादि के द्वारा उनका स्वागत किया गया । मंदिर में उपमुख्यमंत्री के द्वारा पूजा पाठ भी किया गया। रोड शो करते हुए मेहुस गांव पहुंचे जहां पूर्व मुखिया चितरंजन सिंह के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसी तरह कटारी होते हुए गवय,  इत्यादि गांवों में उन्होंने रोड शो किया। हथियावां गांव में जदयू नेता साकेत सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। 
 
हलांकि बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार के गांव हथियावां में कुछ युवाओं  ने  विजय  सिंहा  की  गाड़ी  को  घेर लिया और विधायक के घर जाने का  दवाब  देने  लगे । वहीं  साकेत सिंह  के  घर  जाने  का भी विरोध करने लगे।इसके बाद विजय सिंहा  ने  युवाओ  को समझाया कि विधायक से उनकी बात  हो गई है।  
 
 
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like