सच है!! विश्व की सबसे ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा है शेखपुरा में ! आज ही के दिन हुए थे प्रकट। प्रकटीकरण दिवस मना
बरबीघा।
5 जुलाई 1992 को आज ही के दिन भगवान विष्णु की विश्व में पूजी जाने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा का प्रगटीकरण हुआ था। यह प्रतिमा पुरातत्वविदों के अनुसार पाल कालीन है और काले ग्रेनाइट से बनी होने के वजह से ऐतिहासिक और बेशकीमती मानी जाती है। प्रतिमा तालाब खुदाई के दौरान प्रकट हुई थी।
प्रकटीकरण दिवस मनाया गया
ऐतिहासिक विष्णु धाम का प्रकटीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा विष्णु धाम कमिटी से जुड़े लोगों, भजन मंडली से जुड़े श्रवण जी, मोहन जी इत्यादि को शॉल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मंदिर के निर्माण काम में सहयोग कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया।
धर्म से ही संस्कार-एसडीओ
मौके पर बोलते हुए अनुमंडलाधिकारी ने कहा कि धर्म से ही संस्कार आता है ऐसे में हमें अपने बच्चों को धार्मिक बनाना चाहिए। दूसरे धर्म में बच्चों को धर्म स्थल भेजा जाता है और धार्मिक बातें बताई जाती है परंतु हिंदू धर्म में बच्चों को धर्म से दूर रखा जाता है जिससे उनमें संस्कार की कमी होती है।
तन मन धन से करें सहयोग- डॉ कृष्ण मुरारी
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि यह प्रतिमा विश्व में पूजी जाने वाली बिष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 7 फीट 6 इंच है जिसकी वजह से पूजा योग्य इतनी ऊंची प्रतिमा विश्व में भगवान विष्णु की कहीं नहीं है।
बरबीघा के सामस में बन रहे भव्य मंदिर का निर्माण प्रगति पर है और लोगों का अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है। अधिक से अधिक लोगों के सहयोग से यहां भव्य मंदिर बनेगा और दुनिया भर से लोग विष्णुधाम आकर पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को तन मन धन से सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मुखिया पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पूजा अर्चना, भजन कीर्तन
इस अवसर पर सतनारायण स्वामी भगवान की पूजा भी की गई और प्रसाद वितरण किया गया साथ ही साथ भजन कीर्तन मंडली के द्वारा लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए गए।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!