 
                        
        और जेल में गांधीजी के वेशभूषा में घूमने लगे कैदी, क्यों हुआ ऐसा
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिले के मंडल कारा में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी की वेशभूषा धारण करके एक कैदी हाथ में डंडा लेकर जेल में घूमने लगे । गांधीजी बनके घूम रहे कैदी के साथ जेल के पदाधिकारी और पुलिस वाले भी थे। दरअसल यह कार्यक्रम गांधी जयंती पर लोगों को गांधी जी की विचारधारा से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया था। इसके माध्यम से कैदियों के बीच गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश को फैलाया गया। जेल अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि गांधी जयंती को लेकर एक विशेष जागरूकता आयोजित की गई जिसमें गांधीजी के विचार धारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए गांधीजी की वेशभूषा में एक कैदी को जेल में भ्रमण कराया गया।
विभिन्न जगहों पर गांधी जयंती का हुआ आयोजन


शेखपुरा के विभिन्न स्थानों पर गांधी जयंती का आयोजन किया गया। सरकारी स्तर पर भी गांधी जयंती आयोजित की गई जिसमें एडीएम सत्य प्रकाश शर्मा, डीटीओ शशि शेखरम, डीपीआरओ सतेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। जिला समाहरणालय में समारोह आयोजित हुई।
इसी तरह से शेखपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहनी के नेतृत्व में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर प्रसाद, गंगा यादव सहित मुकेश कुमार के सहयोगी सदानंद सिंह, गोपाल कुमार, मृणाल कौशिक भी शामिल हुए। बरबीघा के श्री कृष्ण आश्रम में भी गांधी जयंती आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार ने की। मौके पर रामचंद्र झा, हरिशंकर छोटी, सुरेंद्र सिंह, रंजन कुमार, NSUI जिला अध्यक्ष साजिद खान उपस्थित रहे
 
                                
                                
                                                साईं B.Ed कॉलेज में गांधी जयंती आयोजित
बीएड कॉलेज में भी गांधी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें B.Ed कॉलेज के अध्यक्ष अँजेश कुमार ने गांधी जी की विचारधारा को अपनाने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही कहा कि सत्य और अहिंसा को अपनाकर गांधीजी ने अंग्रेजो को भारत से खदेड़ कर भगा दिया। आज के समय में उनके इस विचारधारा को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गांधी जयंती आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा से आज देश दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी गांधी जी की विचारधारा को सतत प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान को देश का बड़ा अभियान बना दिया। मौके पर पार्टी से जुड़े संजय सिंह, वरुण सिंह, विभूति कुमार, गौरव कुमार, आनंद प्रकाश, विपिन मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शेखोपुर सराय में गांधी जयंती
शेखोपुर सराय में भी गांधी जयंती के अवसर पर केक काटकर गांधी जयंती मनाई गई। इसका आयोजन बी एन एकेडमी में किया गया। केक काटकर जयंती मनाते हुए संचालक रजनीश कुमार के द्वारा गांधी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया। मौके पर रवि रंजन, राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            