• Monday, 09 February 2026
आग लगने से आधा दर्जन फुटपाथ की दुकानें जली

आग लगने से आधा दर्जन फुटपाथ की दुकानें जली

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में गुरुवार की रात्रि में आग लगने से फुटपाथ की आधा दर्जन दुकानें जल गई। आग लगने का कारण दुकान के ऊपर से गुजरने वाला बिजली के तार से गिरी चिंगारी को माना जा रहा है । पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा दमकल गाड़ी बुला कर आग पर काबू पाया गया।

DSKSITI - Large

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बरबीघा के पुराने शहर मोहल्ला के कन्या पाठशाला के निकट फुटपाथ पर आधा दर्जन दुकानें दुकानदार लगाकर अपना रोजी रोजगार चलाते हैं। वहीं रात्रि में चिंगारी गिरने से उसमें आग लग गई। पेट्रोलिंग पुलिस पर नजर पड़ी तो दमकल गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि दुकानों में सामान नहीं होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ परंतु दुकान का रैक इत्यादि जल गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From