• Friday, 26 April 2024
नागपुर के नारंगी की बगबानी बिहार में कर रहे किसान, जानिए

नागपुर के नारंगी की बगबानी बिहार में कर रहे किसान, जानिए

DSKSITI - Small

बरबीघा (शेखपुरा)

शेखपुरा जिले के बरबीघा में नागपुर के नारंगी की बगबानी बिहार के किसान कर रहे हैं। यह बगबानी पिछले चार-पांच दशकों से किया जा रहा है । किसान की मेहनत और परिश्रम के दम पर नागपुर में होने वाले नारंगी की बगबानी को बिहार के धरती पर किया जा रहा है। यह काम बरबीघा नगर क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी किसान के द्वारा किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

अर्जुन सिंह नामक किसान के खेत में नारंगी की खेती पिछले चार-पांच दशकों से हो रही है। तीन पीढ़ियों से नारंगी की बगबानी करने की परंपरा है और एक साल तक नारंगी की देखभाल परिवार के रूप में किया जाता है और काफी मेहनत परिश्रम से इसकी बगबानी होती है और इसकी उपज छठ पर्व पर धार्मिक रूप से डंटी वाले नारंगी के रूप में होता है। जिससे किसान को अच्छी आमदनी होती है। बताया जाता है कि छठ पर्व पर डंटी वाले नारंगी का उपयोग सूर्य को अर्घ देने के दौरान किया जाता है। डंटी वाला नारंगी कम मात्रा में इधर मिलता है। इसलिए किसान के द्वारा यहां खेती की जाती है। शेरपर के किसान अर्जुन सिंह के द्वारा खेती किया जाता है। उनके बाबूजी के द्वारा ही नारंगी के पौधे लगाए गए थे। जिससे प्रत्येक साल अच्छी आमदनी हो रही है। जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह के पुत्र मिथलेश ने बताया कि नारंगी की खेती साल भर मेहनत से किया जाता है। इस साल उपज बहुत कम हुआ है और 80% फल बर्बाद हो गया है। 20% फल बचा हुआ है। साल भर में ₹100000 की आमदनी दो-तीन कट्ठे में नारंगी की पेंड लगाकर हो जाते हैं। इसमें मेहनत बहुत अधिक लगता है। इसलिए किसान इसको करना नहीं चाहते हैं परंतु यह फायदे का सौदा है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like