Live : सुबह होते ही मतगणना केंद्र पर पहुंच रहे मतगणना कर्मी, सुरक्षाकर्मी और प्रत्याशियों के अभिकर्ता
शेखपुरा
शेखपुरा जिले के दोनों विधानसभा की मतगणना मंगलवार की सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होनी है। इसको लेकर सुबह से ही मतगणना कर्मी, पारा मिलिट्री फोर्स के सुरक्षाकर्मी, पदाधिकारी और प्रत्याशियों के अभिकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंगलवार की सुबह सुबह ही सभी लोग मतगणना केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। सभी का परिचय पत्र जांच किया जा रहा है। उसके बाद सभी को मतगणना केंद्र में जाने दिया जा रहा है। वहीं कोविड-19 को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग भी सभी की हो रही है।
कौन करेगा राज, फैसला होगा आज
जिले के कुल चार लाख 90 हजार 854 मतदाता में से 56 प्रतिशत ने प्रथम चरण में 28 अक्तूबर को मतदान किया था। जिसमे 250759 पुरुष और महिला 227525 मतदाता शामिल थे। शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र में कुल 254665 हैं, जिसमे 133449 पुरुष और 121216 महिला हैं। बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में कुल 223619 मतदाता है, जिसमे 117310 पुरुष और 106309 महिला मतदाता है।
शेखपुरा विधानसभा में कुल 1,43,375 मतदान हुआ था। जिसमे पुरुषों का मतदान प्रतिशत 55.95 एवं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 56.106 रहा. शेखपुरा विधानसभा में मतदान का प्रतिशत 56.0196 था। शेखपुरा विधान सभा के लिए चेवाडा में मतदाता ने जमकर सबसे ज्यादा मत डाला।
वहीं बरबीघा विधान सभा क्षेत्र में विधायक सुदर्शन कुमार के पैतृक गाँव के मतदान केंद्र पर सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। बरबीघा विधानसभा में कुल मतदान की 1,19,494 वोट डाला गया था। जिसमें पुरुष का 54.13% और महिलाएं 51.7 प्रतिशत मतदान हुआ था. बरबीघा विधानसभा में मतदान 53.07% था। बरबीघा विधानसभा में सबसे अधिक मतदान मतदान केंद्र संख्या 192 मध्य विद्यालय हथियावा में 81.91% एवं सबसे कम मतदान केंद्र संख्या 215 उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीएनबीघा में 31.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। शेखपुरा विधानसभा में सबसे अधिक मतदान केंद्र संख्या 215 संस्कृतिक भवन चेवाड़ा में 76.73% एवं सबसे कम मतदान मतदान केंद्र संख्या 32 मध्य विद्यालय चाडे पूर्वी भाग 40.16 प्रतिशत हुआ था।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!