• Saturday, 27 April 2024
मुखिया पर जानलेवा हमला मामला, निशाना नहीं चूकता तो चली जाती जान

मुखिया पर जानलेवा हमला मामला, निशाना नहीं चूकता तो चली जाती जान

DSKSITI - Small
शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय में ओनामा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह पर थाना से कुछ ही दूरी महेश स्थान चौक पर हुए जानलेवा हमले और गोलीबारी मामले में यदि निशाना नहीं चूकता तो मुखिया की जान चली जाती। सर के बगल से गोली छूकर निकल गई। इस गोलीबारी में मुखिया बाल बाल बचे । सर पर इसके निशान में जो देखा जा सकता है।
इस मामले में पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह एवं उनके पुत्र छोटू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उनके साथ चार अन्य आरोपी को भी अज्ञात मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में मुखिया ने जानलेवा हमला करने की बात कही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बरबीघा के माउर निवासी चालक गौतम कुमार को हिरासत में लिया गया है। गांव में पंचायत चुनाव  और बूथ निर्धारण को लेकर विवाद चल रहा था। उसी मामले में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like