• Wednesday, 08 May 2024
कोविड-19 जांच में यहां पाए गए हैं पॉजिटिव

कोविड-19 जांच में यहां पाए गए हैं पॉजिटिव

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 जांच में शनिवार को 14 लोग कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 2 प्रखंडों में जांच किए जाने पर कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। जबकि चार प्रखंडों में पॉजिटिव मिले हैं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार अरियरी प्रखंड में एक सौ पचासी जांच में एक पॉजिटिव मिले।

बरबीघा में 124 जांच में एक पॉजिटिव मिले। घाटकुसुंभा में 64 जांच में 09 पॉजिटिव मिले। शेखोपुरसराय में 239 जांच में तीन पॉजिटिव मिले। सदर प्रखंड शेखपुरा और चेवाड़ा में एक भी पॉजिटिव पाए नहीं गए हैं। शनिवार को नेट मशीन से जांच के लिए 34 का सैंपल लिया गया। पटना भेजने के लिए 62 लोगों का सैंपल लिया गया। ब्लॉक स्तर पर 798 लोगों का सैंपल लिया गया है।

40 लोग कोविड-19 को हराया

बताया जाता है कि शनिवार को 40 लोग ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों की वजह से कोविड-19 की संख्या में भारी कमी बताई जा रही है। जिला अधिकारी के द्वारा सभी प्रखंडों में जांच में तेजी लाने का निर्देश देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया ह।

DSKSITI - Large

  1. Sheikhpura – 300
  2. Barbigha – 300
  3. Sheikhopur sarai – 250
  4. Ariyari – 300
  5. Chewara – 250

6. Ghatkusumbha – 200

Antigen Test & Lab Sample report
29.08.2020

Ariari : 185 (+ve 1)
Barbigha : 124 (+ve 1)
Chewara : 66 (+ve 0)
Ghatkumbha : 64 (+ve 9)
Sekhopursarai : 239 (+ve 3)
Sheikhpura Sadar: 119 (+ve 0)

TrueNat Sample : 34
PMCH Sample : 62

Total Sample : 884
Total Antigent Test : 798

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like