देसी शराब के अड्डे पे छापेमारी दल पे हमला, एक सिपाही जख्मी
घटकोसम्भा (शेखपुरा)
मंगलवार को शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम पे कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में छापेमारी के दौरान देसी शराब माफियाओं के द्वारा हमला कर लिया गया। हमले में पुलिस जवान सुधीर कुमार जख्मी हो गया। टीम ने छापेमारी में 35 लीटर देसी शराब के साथ राजूराम एवं कुसुम देवी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि कोरमा थाना क्षेत्र सुजवालपुर में जब टीम छापेमारी कर रही थी उसी क्रम में वहां से दो शराब कारोबारी को पकड़ा गया। जिसमें राजूराम के पास से 25 लीटर देसी निर्मित शराब एवं कुसुम देवी के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

छापेमारी में भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब भी बरामद किए गए एवं शराब बनाने के उपकरण को भी जब्त किया गया। जिसमें रसोई गैस के सिलेंडर, रसोई गैस का चूल्हा इत्यादि शामिल है।

उन्होंने बताया कि इसी छापेमारी के क्रम में गांव के लोगों के द्वारा टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें सुधीर कुमार जख्मी हो गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और घायल जवान सुधीर कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि कोरमा थाना क्षेत्र में लगातार देसी शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में देसी शराब का सबसे बड़ा हव है पर पुलिस के द्वारा औपचारिकता निभाई जाती है। वहीं सुजाबलपुर गांव में देसी शराब कारोबारियों के खिलाफ चले अभियान और उसके बढ़े मनोबल से स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!