
जब दो पक्षो के बीच होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी, फिर क्या हुआ..

घाटकुसुम्भा
घाटकुसुम्भा प्रखंड के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौंसी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सूत्रों की मानें तो गोलीबारी की घटना 50 राउंड से अधिक की गई। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है पर मारपीट में कुछ लोग जख्मी हुए हैं।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि भदौंसी गांव के दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना घटी है। बताया जाता है कि एक पक्ष के युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा मना करने पर वह उलझ गया। इसी बीच ग्रामीणों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इसी से नाराज होकर युवक अपने टोले के लोगों के साथ आया और मारपीट करने लगा और इसी बीच दोनों पक्ष से गोलीबारी हो गई।
दूसरे पक्ष के द्वारा एक युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर पिटाई भी की गई। गोलीबारी की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है पुलिस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थिति को पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर नियंत्रण में कर लिया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!