 
                        
        श्रमजीबी पत्रकार यूनियन ने निःसहायों के बीच चलाया राहत कार्य
 
            
                घाटकुसुम्भा
बुधवार की कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान लोगो को आने वाली कठिनाई के समय जिला श्रमजीबी पत्रकार यूनियन ने भी मदद का हाथ बढाया है। चरुआमा गांव के समाजसेवी जावेद खान की सहयोग से पत्रकारों ने प्रथम दिन यह अभियान सुदूरवर्ती घाटकुसुम्भा प्रखण्ड क्षेत्र के माफो गाव में चलाया। जिसमे यूनियन के जिला महासचिव व पत्रकार नवीन कुमार, अरविंद कुमार, सुबिद पांडेय, कौशल किशोर के साथ सेविनिवृत सैनिक रामानुज सिंह, समाजसेवी गोपेश कुमार, देवनन्दन सिंह, विजय कुशवाहा, डब्लू ठाकुर, विनोद यादव आदि ने भी वितरण कार्य मे सहयोग किया।


 
                                
                                
                                                यह अभियान माफो गांव के मांझी टोला, रविदास टोला, चौधरी टोला व पासवान टोला में चलाया गया। इन टोलो के चिन्हित गरीब और असहाय परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गयी। राहत सामग्री में मास्क, साबुन आदि भी शामिल था.। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि इस अभियान में 250 मास्क, 50 परिवारों का राशन सामग्री, 50 साबुन, 50 ग्लब्स, चावल, चूडा, गुड़, नमक, आलू आदि का पैकेट बना कर दिया गया।. इस प्रकार का अभियान आगे भी चलाये जाने की जानकारी दी गयी। इस दौरान पत्रकारों ने लोगो को कोरोना वायरस की विभीषिका से भी अवगत कराया।


इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            