• Thursday, 26 February 2026
थाना के सामने शराब पीकर कर रहा था हुड़दंग, धराया।

थाना के सामने शराब पीकर कर रहा था हुड़दंग, धराया।

Vikas

बरबीघा।

थाना के सामने शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरबा गांव निवासी ब्रह्मदेव मिस्त्री के पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को शराब के नशे में पकड़ा गया है और मेडिकल जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार युवक को थाना चौक से ही शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

बरबीघा में शराबी का दिखना आम

बरबीघा में इन दिनों शराब के नशे में झूमते देखे जाने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और यदाकदा राह चलते शराब के नशे में लोग दिखाई दे जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि शहर के नारायणपुर मोहल्ले में खुलेआम शराब की बिक्री की जाने लगी है और काफी दिनों से शराब को लेकर छापेमारी नहीं हुई है

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like