• Tuesday, 17 March 2026
पुलिस से नहीं डर रहे चोर, फिर एक दुकान में चोरी

पुलिस से नहीं डर रहे चोर, फिर एक दुकान में चोरी

Vikas

बरबीघा

फिर एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है । उस दुकान में एक माह पूर्व भी चोरी की गई थी। चोरी की इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। चोरी की यह घटना सोमवार की रात को घटी है। यह चोरी बरबीघा शेखपुरा रोड में साकेत मोड़ के पास संचालित गाजो सिंह के पान दुकान में की गई।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि एक माह पूर्व भी गाजो सिंह के दुकान में चोरी की गई थी। फिर सोमवार की रात में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुकान में रखा नकदी सहित कीमती सामान की चोरी कर ली है। इस चोरी में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। साकेत मोड़ के पास संचालित गाजो सिंह के दुकान में लगातार चोरी की घटना से दुकानदार परेशान हैं। उधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like