munger DIG : पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती
पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती
शेखपुरा :
मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार ने शनिवार को शेखपुरा पहुंचकर पुलिस कार्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जमुई जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गिरिहिंडा पहाड़ समेत अन्य पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। डायल 112 के रिस्पांस टाइम को 10-12 मिनट से और बेहतर करने का निर्देश दिया गया। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के पास पुलिस दीदी की सक्रियता बढ़ाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। दशहरा को लेकर पूजा पंडालों की भौतिक जांच, अग्निशमन व भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस गश्ती बढ़ाने, वाहन जांच, सूचना तंत्र मजबूत करने और दागी लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!