• Sunday, 15 March 2026
उत्क्रमित मध्य विद्यालय से समरसेबल मोटर की चोरी, शराबियों का अड्डा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय से समरसेबल मोटर की चोरी, शराबियों का अड्डा

Vikas

उत्क्रमित मध्य विद्यालय से समरसेबल मोटर की चोरी, शराबियों का अड्डा

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से समरसेबल बोरिंग मोटर की चोरी कर ली गई। इस चोरी को लेकर गांव में काफी चर्चा हो रही है। समरसेबल बोरिंग मोटर की चोरी होने की सूचना पुलिस पदाधिकारियों को गांव वालों के द्वारा लिखित हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर की गई है।

हालांकि पुलिस के द्वारा अभी इस मामले में छानबीन शुरू नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के समरसेबल बोरिंग मोटर की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर लिया गया है। इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक को 3 दिन पहले ही दे दी गई परंतु उनके द्वारा कोई लिखित शिकायत कहीं नहीं किया गया। समरसेबल बोरिंग मोटर की चोरी होने से विद्यार्थियों और स्कूल के शिक्षकों को काफी परेशानी होगी। उधर स्कूल में शराबियों का अड्डा होने की शिकायत भी ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शराब की बोतलें फेंकी हुई रहती है और शराब के कारोबारी भी यहीं से अपना कारोबार चलाते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like