• Monday, 21 April 2025
शिक्षक के निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

शिक्षक के निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय/बरबीघा

शेखोपुरसराय प्रखंड के ओनामा गांव निवासी प्रसिद्ध शिक्षक रमेश कुमार सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन बुधवार को हृदय गति रुकने से हो गया। रमेश कुमार सिंह बरबीघा के महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बभनबीघा में कई वर्षों तक शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे।

उनके निधन पर पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह (पूर्व शाखा प्रबंधक) सुमन कुमार, अनंत कुमार, अरविंद कुमार अधिवक्ता, विपुल कुमार (शाखा प्रबंधक) सहित संवेदना प्रकट की।

इसी तरह बभनबीघा हाई स्कूल में शोक सभा में सेवानिवृत्त शिक्षक ललित सिंह, सिंह, कांग्रेस नेता सुरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह गोयंका, मृत्युंजय कुमार,
अरुण कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार चुन्नू, राजेन्द्र सिंह, पुट्टू कुमार, अमरेंद्र कुमार, सुधांशु शेखर, अमित कुमार इत्यादि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बरबीघा के जाने-माने शिक्षक एवं संगीतज्ञ अर्जुन प्रसाद के निधन पर शोक सभा कर लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। बुधवार को उनका निधन हो गया बरबीघा के चंदू कुआं में संचालित पांच दशक पुराने गौतम मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य अर्जुन प्रसाद के निधन पर डॉ अजय कुमार झा, राजनीति कुमार, सुधांशु कुमार शुभेंदु मोहन जननायक मिश्र शिक्षक दिनेश कुमार अमन कुमार धर्मवीर कुमार इत्यादि में शोक संवेदना व्यक्त की।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From