• Sunday, 22 June 2025
रामनवमी की शोभायात्रा में रहा आध्यात्मिक माहौल , महिलाओं की भागीदारी

रामनवमी की शोभायात्रा में रहा आध्यात्मिक माहौल , महिलाओं की भागीदारी

stmarysbarbigha.edu.in/

रामनवमी की शोभायात्रा में रहा आध्यात्मिक माहौल , महिलाओं की भागीदारी 

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

 

 शेखपुरा जिले के बरबीघा में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक माहौल रहा । अध्यात्म से ओतप्रोत शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा का समापन भी हुआ। हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में बरबीघा नगर परिषद के अवध बिहारी ठाकुरबारी से राम नवमी के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आयोजक के रूप में शंभू आर्ट्स, प्रदीप गुप्ता इत्यादि की भागीदारी रही।

 

DSKSITI - Large

इसमें भगवान श्री राम के जयकारे भी लगे। भव्य शोभायात्रा में विभिन्न तरह के झांकी भी सजाई गए थे। रथ पर भगवान राम लक्ष्मण और माता सीता की झांकी थी। गाड़ियों पर कई अन्य झांकियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन भी किया जा रहा था। इस शोभायात्रा में नगाड़े की धुन पर महिलाओं के द्वारा जय श्रीराम के नारे भी लगाए जा रहे थे । बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रामनवमी की शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। पूरी तरह से धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत इस शोभायात्रा का समापन शांतिपूर्ण हो गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like