• Monday, 21 April 2025
सोशल मीडिया पर कैसे चढ़ गया होली का रंग, देखिए

सोशल मीडिया पर कैसे चढ़ गया होली का रंग, देखिए

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में होली का रंग सोशल मीडिया पर भी चढ़ गया। उत्साह और उमंग से सराबोर सोशल मीडिया होली के रंग में रंगा दिखाई दिया । वह चाहे फेसबुक की बात हो अथवा व्हाट्सऐप की । सभी जगह होली के उमंग, उल्लास और रंग दिखाई दिए।

व्हाट्सएप ग्रुप पर होली की तस्वीर और होली की शुभकामनाओं की भरमार सुबह से ही देखी गई। लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते रहे। उधर फेसबुक पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने होली खेलने की तस्वीर साझा की। साथ ही साथ कई गांव से भी होली गायन के वीडियो भी दिए गए । कुछ जगहों से होली गाने वाले टीम को लाइव फेसबुक पर भी दिखाया गया।

DSKSITI - Large

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर होली का उत्साह काफी रंगीला रहा। होली के रंग और गुलाल से सराबोर सोशल मीडिया पर होली के दिन उत्साह पूर्ण माहौल देखा गया। ज्यादातर लोग होली की तस्वीर साझा की तो उनको शुभकामनाएं भी होली के रूप में ही दी गई। फेसबुक पर होली की शुभकामनाओं का भरमार रहा।

उधर होली की शुभकामना देने पर फेसबुक पर रंगों की बौछार होने की भी चर्चा खूब होती रही। कुल मिलाकर सोशल मीडिया भी भारत के नव वर्ष और होली के रंग में सराबोर दिखाई दिया। फेसबुक ने इसके लिए खास इंतजाम भी किए थे। हालांकि ट्विटर पर होली का असर फेसबुक से कम देखने को मिला। जबकि अन्य सोशल मीडिया साइट टिक टॉक का असर दिखाई दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From