• Monday, 23 June 2025
रालोसपा को बड़ा छटका, जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों ने राजद का हाथ थामा..

रालोसपा को बड़ा छटका, जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों ने राजद का हाथ थामा..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

रविवार के दिन सम्राट टावर स्थित राजद कार्यालय में पार्टी के विधान पार्षद संजय प्रसाद के समक्ष रालोसपा से त्यागपत्र दिये वरिष्ठ नेता प्रमोद यादव सहित दर्जनों लोंगो ने समारोह पूर्वक राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजद में शामिल होनेवालों में रालोसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव के साथ – साथ मो सोहराव खान , रसीद खान ,अजीम खान ,मजीद खान ,नैयर खान ,रफीक खान ,रफीक खान ,मेहराज खान ,जुबैर खान ,इम्तियाज खान ,मो फुरकान ,अफसर खान ,अख्तर खान ,मोख्तार खान ,नूर हसन खान ,मो अलाउद्दीन ,मो सगीर खान ,परमेश्वर पंडित ,सुरेश मांझी ,राजेन्द्र मांझी , शहिंदर ठाकुर, अब्दुल बहाव अंसारी , मो नईम अंसारी का नाम शामिल है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले रालोसपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने रालोसपा से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में विधान पार्षद संजय प्रसाद , पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव , पार्टी के प्रदेश नेता विजय सम्राट , पूर्व जिला अध्यक्ष राजनीति सिंह , युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो वाहिद खान , अरियरी प्रखंड राजद अध्यक्ष बेचू खान , महिला मोर्चा के नेत्री आशा देवी , धनमंती देवी , बच्चू यादव सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

राजद में शामिल होनेवाले सभी लोंगो को विधान पार्षद ने अपने हाथों से उन्हें पार्टी सदस्यता की पर्ची दी और सबों को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।

पार्टी सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि पूरे देश में बढती मंहगाई , बेरोजगारी ,पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में लगातार वृद्धि के कारण आम जनता का मोह बिहार एवं केंद्र की सत्ताधारी एनडीए सरकार से भंग होने लगा है। उन्होंने कहा कि आसन्न चुनाव में देश की जनता एनडीए गठबंधन को सबक सिखाने का मन बना ली है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like