• Monday, 23 June 2025
महागठबंधन के महाभोज! जमुई लोकसभा से पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने ठोकी ताल

महागठबंधन के महाभोज! जमुई लोकसभा से पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने ठोकी ताल

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सम्राट द्वारा महागठबंधन के लिए महाभोज का आयोजन किया गया है। इस महाभोज में चुनावी रणनीति के तहत महा खिचड़ी पकने शुरू हो गई है।

हालांकि महाभोज के आयोजन में दही चूड़ा भोज का आयोजन है परंतु सारी गतिविधि राजनीतिक खिचड़ी पकने की ही देखी जा रही है।

इसी कड़ी में महागठबंधन के वरिष्ठ नेता रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा से पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने भी अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए पत्ते खोल दिये है।

भूदेव चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जमुई लोकसभा सीट से ताल ठोकने की बात कही है।

सोमवार को महागठबंधन भोज में शामिल होने के लिए आए भूदेव चौधरी ने कहा कि जमुई लोक सभा की जनता ने उनको बुलाया है और इसीलिए वह महाभोज में शामिल होने के लिए आए हुए हैं और जनता चाहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगे। उनको टिकट मिलने में कोई परेशानी नहीं है। इस मौके पर राजद के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सम्राट, जिला अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like