• Monday, 23 June 2025
महिलाओं ने बनायीं रंगोली, कहा हक़ के पुरुषवादी समाज से लड़ना जरुरी..

महिलाओं ने बनायीं रंगोली, कहा हक़ के पुरुषवादी समाज से लड़ना जरुरी..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय में महिलाओं के बीच जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक महिलाओ को सन्देश देते हुए बताया की समाज में महिला को पुरुष के बराबर सम्मान और अधिकार होने के बाद ही समाज और देश का सही विकास होगा . इसके लिए सभी महिला को जागरूक होना होगा जिसके लिए जीविका परिवार प्रतिबद्ध है | इसके साथ ही महिलाओ के बीच रंगोली बनाने तथा म्यूजिकल चेयर, विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन नीमी महाविद्यालय के खेल परिसर में किया गया जिसमें उत्कृत प्रदर्शन को प्रखंड परियोजना प्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु कुल दो ग्राम संगठन एवं पांच जीविका मित्र, 2 सामुदायिक लेखापाल (कैडर) को पुस्कृत किया गया इसके साथ ही सभी महिलाओं को पोषण माह के लिए स्वास्थ्य पोषण की गिनती के रूप में :-

 


1 से 10 तक स्वास्थ्य पोषण गिनती
1 घंटे के अंदर स्तनपान कराना | 6 माह पूरा होने पर ऊपरी आहार शुरू कराना |
2 पैकेट ORS हर घर में रखना | 7 में से 4 आहार हर दिन बच्चे को खिलाना |
3 साल अंतराल बच्चे में रखना | 8 बार टीकाकरण कराये जीवन के प्रथम 1000 दिन में |
4 बार गर्भावस्था जाँच कराना | 9 रत्न के सभी माँ और समूह को सम्मानित करना |
DSKSITI - Large

5 प्रसव पूर्व तैयारी करना | 10 में से 5 आहार हर परिवार में रोज खाना |


निम्नलिखित बातो को भी बताया गया कि सभी जीविका के कैडर अपने समूह और ग्राम संगठन में सभी जीविका दीदी को स्वास्थ्य पोषण के बारे में जागरूक करेंगे तथा पोषण माह को सफल बनायेंगे | इस कार्यक्रम में शेखपुरा जिला जीविका के डी पी एम अनिशा, जिला से विषयक प्रबंधक आफताब आलम, उत्पल जी शेखोपुरसराय जीविका का प्रबंधक पंकज कुमार धीर, क्षेत्रीय समन्वयक हिदायत, सामुदायिक समन्वयक रूमाना, मनीषी, नीलम सहित अन्य मौजूद थे .

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like