
नेकी। वृद्ध लोगों को हो गया था मोतियाबिंद, किया मुफ्त ऑपरेशन।

शेखपुरा।
शुक्रवार के दिन जिला अंधापन निवारण समिति के तत्वाधान में आँखों के मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया गया।
सदर अस्पताल में आयोजित इस विशेष अभियान में 32 लोगो के आँखों का आपरेशन किया गया। जिसमे 10 आयुष्मान भारत योजना के लाभुक भी शामिल थे। प्राप्त जानकरी में बताया गया कि नेत्र चिकित्सक डॉ श्रुतिप्रिया, सुनील कुमार आदि ने लोगो का आपरेशन किया।


उनका साथ स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार और राजीव कुमार कर रहे थे। बताया गया कि जिला अंधापन निवारण समिति द्वारा प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को आपरेशन किया जाता है। लोगो को आपरेशन के बाद तुरत छुट्टी दे दी जाति है। आपरेशन के पूर्व लोगो के आँखों की जाँच की जाती है। आपरेशन के लिए लोगो को चिन्हित कर प्रत्येक सपताह किया जाता है। जिला अंधापन निवारण समिति ने लोगो को इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!