• Monday, 21 July 2025
अब शेखपुरा से बनारस तक सीधी ट्रेन सेवा, लेकिन प्रमुख मांगों पर नहीं मिली रा

अब शेखपुरा से बनारस तक सीधी ट्रेन सेवा, लेकिन प्रमुख मांगों पर नहीं मिली रा

stmarysbarbigha.edu.in/

अब शेखपुरा से बनारस तक सीधी ट्रेन सेवा, लेकिन प्रमुख मांगों पर नहीं मिली राहत  

 शेखपुरा। 

क्यूल-गया रेलखंड पर दोहरीकरण के बाद रेल सुविधाओं में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में अब शेखपुरा से बनारस तक की सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। रेलवे के स्थानीय पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 18 जुलाई से पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन से उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन—एक दिन मालदह टाउन से और एक दिन गोमतीनगर से चलेगी।

खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव शेखपुरा स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। शेखपुरा से बनारस जाने के लिए यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे उपलब्ध होगी, जबकि बनारस से वापसी में शनिवार की सुबह 6:30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।

हालांकि, यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग रही है कि बनारस से देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव भी शेखपुरा में दिया जाए, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From