• Monday, 23 June 2025
धर्म बदलकर दिल्ली की लड़की को प्रेमजाल में फंसा रचाई शादी, दो साल के बाद छोड़ दिया

धर्म बदलकर दिल्ली की लड़की को प्रेमजाल में फंसा रचाई शादी, दो साल के बाद छोड़ दिया

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
शेखपुरा जिले महिला हेल्पलाइन में एक युवति फरियाद लेकर पहुंची। युवती ने एक अलग ही कहानी बताई। जिसमें धर्म बदलकर विश्वकर्मा कुमार नामक युवक ने युवती से शादी रचा ली। दो साल के बाद परिवार के दबाव में उसे छोड़ दिया। अब युवती न्याय की गुहार को लेकर दर-दर भटक रही है।


महिला हेल्पलाइन की प्रभारी अमृता दयाल ने बताया कि युवती दिल्ली की मखदूमचक मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद की बेटी माही है। शेखपुरा के मेहूस थाना के मनियौरी निवासी यमुना महतो का पुत्र विश्वकर्मा ने विक्रम बनके युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे शादी रचा ली।  2 साल तक शादी करने के बाद उसे साथ रखा। वही परिवार के दबाव में युवती को फिर दर-दर ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया। अब वह न्याय की गुहार को लेकर महिला थाना पहुंची जहां उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। तब महिला हेल्पलाइन में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like