• Wednesday, 29 April 2026
अभी अभी: बस और अल्टो में आमने सामने हो गया टक्कर

अभी अभी: बस और अल्टो में आमने सामने हो गया टक्कर

Vikas

अभी अभी: बस और अल्टो में आमने सामने हो गया टक्कर

शेखपुरा

शेखपुरा में अभी-अभी हुए एक हादसे में बस और अल्टो गाड़ी में टक्कर हो गया। आमने-सामने हुई इस टक्कर में अल्टो गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। अल्टो चालक को हल्की चोट लगी है। बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि बाबा पंच बदन नामक बस माफाे से सुर्यगढ़ा की ओर चलती है । इसी बस से अल्टो गाड़ी की टक्कर हुई। हथियामा मोड मेहुस रोड में यह हादसा हुआ है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। अल्टो सवार को इस में चोट लगी है। अल्टो गाड़ी का अगला भाग काफी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में इसको लेकर दोनों चालकों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। स्थानीय लोगों के द्वारा फिर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From