• Sunday, 22 June 2025
नक बेसर कागा ले भागा, मोर सैयां अभागा ना जागा, परंपरागत होली से सराबोर रहा बरबीघा चौपाल का होली मिलन

नक बेसर कागा ले भागा, मोर सैयां अभागा ना जागा, परंपरागत होली से सराबोर रहा बरबीघा चौपाल का होली मिलन

stmarysbarbigha.edu.in/

नक बेसर कागा ले भागा, मोर सैयां अभागा ना जागा, परंपरागत होली से सराबोर रहा बरबीघा चौपाल का होली मिलन

बरबीघा

बरबीघा चौपाल सामाजिक संस्था व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा सोमवार की शाम परंपरागत होली को बचाने की पहल के तौर पर लगातार आठवां मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में परंपरागत होली गीत के गायन पर श्रोता झूम उठे वहीं जमकर गुलाल भी उड़ाए गए।
होली मिलन समारोह में हास्य व्यंग के साथ साथ परंपरागत होली गीत गायन का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कर्मी रवि कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार इत्यादि की टीम के द्वारा परंपरागत होली गीत का गायन किया गया। वहीं नाक बेसर कागा ले भागा, मोर सैयां अभागा ना जागा , अखियां भईली लाल एक नींद सोए द बलमुआ , शिव शंकर खेले फाग, गौरा संग लिए जैसे परंपरागत गीत गायन पर श्रोता जमकर झूमे।
इस होली मिलन समारोह का शुभारंभ गुलाल उड़ाकर पूर्व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने गुलाल लगाकर किया। होली मिलन समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया और फिर सभी ने जमकर होली गीत का आनंद उठाया। इस होली मिलन समारोह में संत मैरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य प्रिंस, डिवाइन लाइट के प्रचार सुधांशु शेखर, आदर्श विद्या भारती के प्रचार संजीव कुमार, डॉ कुणाल कुमार, नागरिक मंच के अध्यक्ष मुकेश सिंह, श्री कृष्ण सिंह के प्रपौत्र अनिल शंकर इत्यादि लोगों ने अपनी उपस्थिति दी और होली मिलन का आनंद उठाया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like