• Monday, 23 June 2025
Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

stmarysbarbigha.edu.in/

Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

 

शेखपुरा

 

आधार कार्ड और आधार नंबर कई बार विवादों में भी रहा है और ज्यादातर मामले में आधार कार्ड से सारे काम भी हो रहे हैं। आधार नंबर की अनिवार्यता सभी के लिए कर दी गई है। अब भटके लोगों को भी उसके परिवार वालों से मिलाने के मामले में आधार की उपयोगिता साबित हो रही है। इसी तरह की एक उपयोगिता साबित होने का मामला शेखपुरा नगर में सामने आया है। यहां भटक कर इधर-उधर घूम रही एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को उसके परिवार वालों से मिला दिया गया।

 

दरअसल, यह पूरा मामला एक मानवीय संवेदना से भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि चेबाड़ा में एक महिला भटक रही थी।

 

 उसे एक शिक्षिका ने पहल करके प्रशासन को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस की मदद से उसे रेन बसेरा शेखपुरा नगर परिषद में ठहराया गया । यहां एक शिक्षिका और पुलिस वालों की मानवीय संवेदना भी देखी गई। शेखपुरा नगर परिषद के कर्मी और पदाधिकारियों ने भी मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

DSKSITI - Large

 

वहां से भी महिला 1 दिन निकल कर भटक गई फिर

 उसे गुरुवार को लाया गया और उसके परिवार से मिलाने की पहल की गई। इसके लिए महिला के अंगूठे का निशान आधार सेंटर पर लगाया गया तो महिला का नाम और पता सामने आ गया और उसके परिवार वालों तक सूचना पहुंचाई गई और महिला अपने परिवार वालों तक पहुंच गई। महिला की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियाचक गांव निवासी 72 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में की गई। अब आधार नंबर से इस तरह भटके हुए लोगों को परिवार तक पहुंचाने की इस पहल की खूब चर्चा हो रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया
Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया
Good News: देखिए कैसे अंगूठा का निशान लगाकर भटकी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाया

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like