• Monday, 23 June 2025
पाक परास्त गद्दारों, पत्थरबाजों के साथ हो वही सलूक:- गिरिराज सिंह

पाक परास्त गद्दारों, पत्थरबाजों के साथ हो वही सलूक:- गिरिराज सिंह

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति चारों तरफ गुस्से का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच नवादा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया है।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर पर इसको लेकर लिखते हुए कहा है कि जिस नृशंसता से जवानों की हत्या की गई, यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।

शहीदों को शत शत नमन और मांग करता हूं कि पाक परस्त गद्दारों, पत्थरबाजों, और सहानुभूति रखने वालों के साथ वही सलूक किया जाए। आज घड़ियाली आंसू बहाने वाले राजनीतिक दल के चरित्र को भी बेनकाब करने की जरूरत है।

गिरिराज सिंह के द्वारा किए गए इस ट्वीट को दो हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट भी किया है। 300 से अधिक लोगों ने इस पर अपने कॉमेंट किया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like