• Saturday, 14 March 2026
बरबीघा के सर्वा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 205 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

बरबीघा के सर्वा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 205 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Vikas
बरबीघा के सर्वा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 205 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
 
बरबीघा (शेखपुरा) 
 
शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास किया और पूर्ण हो चुकी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए कुल 205 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 316 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
 विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण 
सर्वा हेलीपैड से मुख्यमंत्री सर्वा उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व में घोषित योजनाओं के तहत हुए निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण और समीक्षा की। इसी दौरान विद्यालय में बनाए गए एस्ट्रो लैब का भी शुभारंभ किया गया। इसके अलावा सर्वा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन कर पंचायत सरकार भवन का अवलोकन किया।
विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण
 
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखी गई। साथ ही जीविका, उद्योग, आईसीडीएस, शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम, गव्य विकास, पशुपालन एवं मत्स्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं से जुड़े स्टॉल का भी अवलोकन किया गया।
 अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
 
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्रधान सचिव, विकास आयुक्त और विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव व वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सात निश्चय पार्ट 3.0 के तहत “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया गया।
DSKSITI - Large

 120 नई योजनाओं की रखी गई नींव 
 
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के तहत 120 नई योजनाओं की नींव रखी गई, जिनकी कुल अनुमानित राशि 14359.47 लाख रुपये है। इनमें भवन प्रमंडल की 48.70 करोड़ रुपये की 5 योजनाएं, बिहार पुलिस भवन निर्माण की 30.97 करोड़ रुपये की 5 योजनाएं तथा ग्रामीण कार्य विभाग की 23.02 करोड़ रुपये की 10 सड़कों सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों के विकास कार्यों पर भी विशेष जोर दिया गया।
196 पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण 
इसके अलावा 6177.29 लाख रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 196 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें पंचायती राज विभाग की 73 योजनाएं और लघु जल संसाधन प्रमंडल की 17 योजनाएं प्रमुख हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
 
शिक्षा क्षेत्र में नई पहल
यात्रा के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वा इस बदलाव का केंद्र बनकर उभरा है। जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के 20 स्कूलों में रोबोटिक और एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की गई हैं। इन लैब के माध्यम से छात्र अब कोडिंग, इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय में 5 स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब और खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like