• Thursday, 26 February 2026
2 दिनों के लिए डाकघर किया गया बंद, पॉजिटिव निकलने के बाद सैनिटाइजेशन का काम शुरू

2 दिनों के लिए डाकघर किया गया बंद, पॉजिटिव निकलने के बाद सैनिटाइजेशन का काम शुरू

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा डाकघर के एक सहायक डाक कर्मी के कोरोना वायरस पॉजिटिव निकलने के बाद डाकघर में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

इसको लेकर मंगलवार और बुधवार को डाकघर को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। जिसके बाद बुधवार तक डाकघर बंद रहेगा।

साथ ही डाकघर के सैनिटाइजेशन का काम भी मंगलवार को कराया गया । इसकी जानकारी देते हुए शाखा डाकपाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डाकघर का एक शेखपुरा में रहने वाले कर्मी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद डाकघर के कर्मियों का कोरोना जांच किया गया। डाकघर के डाकपाल राजेश रंजन तथा चार पोस्टमैन की भी जांच कराई गई है एवं बरबीघा डाकघर को बुधवार तक के लिए बंद रखा गया है और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like