• Sunday, 27 September 2026
कोविड-19 समाचार 10 लोगों ने कोविड-19 को हराया 18 हुए पॉजिटिव

कोविड-19 समाचार 10 लोगों ने कोविड-19 को हराया 18 हुए पॉजिटिव

Vikas

शेखपुरा।

कोविड-19 को लेकर शेखपुरा जिले में ठीक होने वाला का प्रतिशत 93% से अधिक हो गया है। गुरुवार को जिले में 10 लोग कोविड-19 से ठीक हुए जबकि 18 नए पॉजिटिव पाए गए। जिले के आंकड़े के विशेषण के बाद 93% से अधिक लोग कोविड-19 से ठीक हो रहे हैं। ज्यादातर लोग घरों में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। सभी होम आइसोलेशन वालों ने ही कोविड-19 को हराया है 18 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।

10 ने कोरोना को हराया

DSKSITI - Large

स्वास्थ्य होने वालो में कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दस दिनों में घर पर किसी प्रकार के कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए है। कोरोना को मात देकर घर जाने वालो की कुल संध्या यहाँ बढ़कर 2291 हो गयी बताई गयी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेगेटिव होकर घर जानेवाले सभी लोगो को आवश्यक दवा और सलाह दी गयी है। इन लोगो को अभी लोगो से कुछ दिन और अलग थलग रहने की सलाह दी गयी है। सरकार के निर्देशों में कोरोना संक्रमितघर पर भी आइसोलेट हो रहे हैं। अभी कोरोना के सक्रीय मरीजो में से 143 घर पर रह कर ही कोरोना को मात देने में लगे हैं। 07 संक्रमित जखराज स्थान स्थित बनाये गए कोविड केयर सेंटर में इलाजरत हैं।

18 नये संक्रमित मिले

शेखपुरा। पिछले 24 घंटो में 18 नए संक्रमण के मामले आये है। आंकड़ा बढ़कर अब 2449 हो गयी है। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 2291 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 140 रह गयी है। जिसमे से 11 की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 18 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 800 से ज्यादा जाँच किया गया। ट्रूनेट और पटना से जाँच रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव पाया गया है। प्रखंडो में चलाये गए विशेष शिविर में एंटीजेन किट से जाँच में चेवाडा, शेखोपुरसराय और अरियरी में कोई भी पोजिटिव नहीं पाया गया. बरबीघा, सदर प्रखंड शेखपुरा और घाटकुसुम्भा में दो दो पॉजिटिव पाया गया। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो पर भी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like