• Thursday, 26 February 2026
विधिज्ञ संघ चुनाव: अरविंद अध्यक्ष और विनोद बने महासचिव..

विधिज्ञ संघ चुनाव: अरविंद अध्यक्ष और विनोद बने महासचिव..

Vikas

शेखपुरा।

अरविंद कुमार बने जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह महासचिव

चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव और आशीर्वाद कुमार भारतीय बने उपाध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू नागेश्वर प्रसाद बने संयुक्त सचिव। शंकर प्रिय और मनोज कुमार बने सहायक सचिव मोहम्मद एनूल खान कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए अंकेक्षक पद के लिए बसंत कुमार पांडे और उपेंद्र प्रसाद के मत बराबर होने के बाद कराया गया टॉस में बसंत पांडे ने विजय जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अरविंद कुमार ने अध्यक्ष पद पर .

विजय प्राप्त किया वहीं महासचिव पद पर विनोद कुमार सिंह ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रमौलेश्वर प्रसाद और आशीर्वाद कुमार भारतीय ने विजय प्राप्त किया जबकि संयुक्त सचिव पद पर मनोज कुमार मन्नू और नागेश्वर प्रसाद विजय घोषित किए गए।

अंकेक्षक के पद पर उपेंद्र प्रसाद और बसंत कुमार पांडे के बराबर मत प्राप्त करने पर टास कर बसंत पांडे को अंकेक्षक घोषित किया गया। इस चुनाव के लिए बनाये गये निर्वाची पदाधिकारी आमोद कुमार सिन्हा ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सहायक सचिव पद पर अधिवक्ता शंकर प्रिय सिंह और मनोज कुमार ने कब्जा जमाया जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद एनूल खान ने विजय प्राप्त किया।

इस मतदान में कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अनिल कुमार पंकज कुमार अंजन कुमार ओम प्रकाश सिंह संजय कुमार शैलेश कुमार और पंकज कुमार ने विजय प्राप्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होते के साथ ही सभी विजय प्रत्याशियों को अधिवक्ता समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया और सभी ने गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

DSKSITI - Large

जिला विधिज्ञ संघ के कार्यकारणी के सात सदस्यों का भी चयन किया गया। अनिल कुमार पंकज कुमार अंजन कुमार ओमप्रकाश सिंह संजय कुमार शैलेश कुमार और पंकज कुमार कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुने गए। मतदान के बाद मतगणना समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी आमोद कुमार सिन्हा ने इसकी घोषणा की।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like