• Friday, 01 May 2026
भोकाल फॉर लोकल : पीएम के आह्वान पर मिट्टी के दीये और खिलौने बना रहे कुंभकार

भोकाल फॉर लोकल : पीएम के आह्वान पर मिट्टी के दीये और खिलौने बना रहे कुंभकार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में भोकाल फॉर लोकल प्रधानमंत्री के आह्वान पर कुंभकारों में उम्मीद की किरण जगी है। कुंभ कुम्हारों में उम्मीद की किरण को लेकर मिट्टी के दीए, मिट्टी के खिलौने और बर्तन बनाने को लेकर उत्साह भी है परंतु एक आशंका भी है। इसी को लेकर कुम्हारों के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांव में मिट्टी के दिए और मिट्टी के खिलौने बनाए जा रहे हैं।

DSKSITI - Large

शेखपुरा नगर के कमिश्नरी बाजार, अहियापुर बाजार में बड़ी संख्या में कुंभकारों के द्वारा मिट्टी के दीए बनाए जा रहे हैं और मिट्टी के रंग बिरंगे खिलौने भी बनाए जा रहे हैं। कुंभकारों ने बताया कि मिट्टी के खिलौने की मांग बढ़ने से उन लोगों के परिवार में खुशहाली आ सकती है। प्रधानमंत्री के द्वारा भोकाल फ़ॉर लोकल का आह्वान यदि असर करता है तो उन लोगों के रोजगार में वृद्धि हो सकती है। कुंभकार ओम पंडित, चांद पंडित इत्यादि ने बताया कि इसी उम्मीद के साथ हुए लोग इस बार अधिक संख्या में मिट्टी के दिए और खिलौने बना रहे हैं। वहीं बरबीघा नगर परिषद में भी बड़ी संख्या में कुम्भकारों के द्वारा मिट्टी के खिलौने और दीपक बनाए जा रहे हैं और दीपावली में इसे बेचने के लिए बाजारों में सजाया जा रहा है। बता दें कि दीपावली में मिट्टी के दीपक और मिट्टी के खिलौने की काफी मांग रहती है। हालांकि चाइनीस सामानों के आ जाने की वजह से इनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा। जिससे इनके सामने रोजी रोटी का समस्या खड़ी हो गई। कुंभकारों ने बताया कि एक साल तक इसी उम्मीद में वे लोग मेहनत करते हैं कि दीपावली आने पर उनके घर रौनक आएगी परंतु आधुनिक युग में चाइनीज के सस्ते सामानों से उनके रोजगार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है और उन लोगों के सामने भुखमरी की समस्या आ गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From