• Wednesday, 09 April 2025
अंजनी कुमार बने मुंगेर जिला जदयू संगठन प्रभारी

अंजनी कुमार बने मुंगेर जिला जदयू संगठन प्रभारी

stmarysbarbigha.edu.in/

अंजनी कुमार बने मुंगेर जिला जदयू संगठन प्रभारी 

 

शेखपुरा: 

 

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों के लिए संगठन प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत शेखपुरा जिले के संगठन प्रभारी के रूप में राजेश कुशवाहा को नियुक्त किया गया है, जो मुंगेर जिले के निवासी हैं।

 

इसी क्रम में शेखपुरा जिले के ललन महतो को नालंदा जिला और बिहारशरीफ नगर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अंजनी कुमार को मुंगेर जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों के संगठन प्रभारियों की सूची जारी की गई। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

जदयू के शेखपुरा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने ललन महतो और अंजनी कुमार को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के 225 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

DSKSITI - Large

गौरतलब है कि अंजनी कुमार और ललन महतो पहले से ही पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर जनाधार बढ़ाने में अहम योगदान दे चुके हैं।

 

 

बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष बने विनोद, हटाए गए शंभु

 

बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष निवर्तमान शंभू सिंह को हटा दिया गया है। शंभू सिंह पूर्व मुखिया रहे हैं। वहीं वर्तमान में मुखिया पति विनोद कुमार को बरबीघा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, जदयू नेता अंजनी कुमार आदि ने बधाई दी है। बता दें की प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह बरबीघा के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार के समर्थक माने जाते है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like