
अनंत सिंह का लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से किया स्वागत।

बरबीघा
मोकामा के विधायक एवं मुंगेर लोकसभा से संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चित अनंत सिंह का बरबीघा में विभिन्न जगहों पर स्वागत समारोह किया गया।
लखीसराय के चानन जाने के क्रम में बरबीघा के सकलदेव नगर में त्रिशूल धारी सिंह के द्वारा स्वागत किया गया।
जबकि साकेत मोड़ के पास स्वागत समारोह आयोजित की गई। जहां अविनाश कुमार टूटू के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने फूल माला से अनंत सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर अनंत सिंह ने कहा कि मुंगेर लोकसभा की जनता की सेवा के लिए वे तत्पर हैं और जनता भी उनको मौका देगी।
इससे पहले सारे स्थित मधुबन होटल में भी अनंत सिंह का स्वागत किया गया। होटल संचालक विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने अनंत सिंह को फुल मालाओं से स्वागत किया मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!