• Monday, 23 June 2025
आग बरसाते आसमान से बरस पड़ी राहत की बूंद, चार दिनों तक होगी वर्षा

आग बरसाते आसमान से बरस पड़ी राहत की बूंद, चार दिनों तक होगी वर्षा

stmarysbarbigha.edu.in/

आग बरसाते आसमान से बरस पड़ी राहत की बूंद

 

शेखपुरा

 

 आसमान से राहत की बूंद सोमवार की रात्रि में बरस पड़ी। पिछले एक पखवारे से भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली। तापमान में 10 डिग्री का गिरावट सुबह में दर्ज किया गया। जबकि औसतन चार से छह डिग्री तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

 

 

भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली है। सोमवार की रात्रि में मूसलाधार बारिश हुई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग में लगातार तीन-चार दिनों तक बारिश का अनुमान पहले ही लगाया था।

 

 वही इस बारिश से किसानों को भी राहत मिली है । किसानों के धान के बिचड़े मर रहे थे तो कई किसानों ने मौसम के मिजाज को देखते हुए धान के बिचड़े भी नहीं लगाए हैं।

 

DSKSITI - Large

 उधर, 45.2 डिग्री तापमान पिछले कई दिनों तक शेखपुरा जिला का दर्ज किया गया। बिहार भर में भी तापमान काफी रहा । सुबह में ही 40 डिग्री तापमान पिछले दो-तीन दिनों में दर्ज किए जा रहे थे जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। वहीं कई बुजुर्गों की इस भीषण गर्मी में मौत भी हो गई है। अचानक से मौत के कारणों को लोग लू मान रहे हैं परंतु प्रशासनिक स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हो रही।

 

पहले बिहार का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 डिग्री दर्शाया जा रहे थे जो अब घटकर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 से 27 डिग्री दर्शाया जा रहा है।

 

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 4 दिनों तक लगातार पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like