• Monday, 21 April 2025
यहां होगा चुनाव, क्या है तैयारी जान लीजिए

यहां होगा चुनाव, क्या है तैयारी जान लीजिए

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

पैक्स निर्वाचन 2019 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी शेखपुरा, बरबीघा, अरियरी और शेखोपुरसराय में दिनांक 13.12.2019 को 07.00 बजें पूर्वा॰ से 03.00 बजें अप॰ तक मतदान निर्धारित है। मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सुपर जोन एवं जोन में विभाजन किया गया है।

मतदान केंद्र स्थल से जिला नियंत्रण कक्ष के बीच प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सुपर जोन एवं जोन में गठन किया गया है। इसमें 03 वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त सुपर जोन दण्डाधिकारी-बरबीघा प्रखंड के तेउस, जगदीशपुर, पाॅक, केवटी, कुटौत एवं पिंजड़ी एवं हरिशंकर राम अपर समाहर्ता-शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी, अम्बारी, पाॅची एवं मोहब्बतपुर के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। जोनल दण्डाधिकारी में सतीश प्रसाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अमीत कुमार परि॰ वरीय उप समाहर्ता को बरबीघा प्रखंड एवं शशि शेखरम् जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रमोद कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी को शेखोपुरसराय के पैक्स पंचायतों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

संजय कुमार भूमि उप समाहर्ता को अरियरी प्रखंड में सुपर जोनल दण्डाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जोनल दण्डाधिकारी के पद पर आनंद प्रकाश जिला खनन पदाधिकारी एवं अश्वनी कुमार उप निदेशक भूमि संरक्षण को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी दण्डाधिकारी को जिलाधिकारी के द्वारा निदेशित किया गया है कि पैक्स निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएॅ। मतदान केन्द्रों पर व्यवधान पैदा करने वाले असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

पैक्स निर्वाचन 2019 के मतदान केन्द्रों पर सतत् निगरानी करने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो 12 से 14 दिसम्बर 2019 तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए कृष्ण कुमार यादव- अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी इसके प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06341-223333 है। यह सुबह 06.00 बजें पूर्वा॰ से लगातार मतगणना समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त को प्रतिनियुक्त किया गया है। तीनों पाली में नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए 01-01 दण्डाधिकारी एवं 04-04 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From