• Tuesday, 10 February 2026
नामांकन अभियान को लेकर हुई बैठक

नामांकन अभियान को लेकर हुई बैठक

Vikas

घाटकुसुम्भा
घाटकुसुम्भा प्रखंड में प्रखंड संसाधन केंद्र गगौर में एकदिवसीय बैठक की गयी जिसमें स्कूलों में नामांकन अभियान को चलाने के लिए चर्चा की गई।

गौरतलब है कि जिले में सभी स्कूल सोमवार से खुलने जा रहे हैं ऐसे में उन बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश की जाए जिसके लिए नामांकन अभियान चलाया जाए। बैठक को आगे बढ़ाते हुए यह चर्चा हुई कि शिक्षा रथ चला कर बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूलों में नामांकन के बारे जागरूक करें और नामांकन कराएं।

इसके बाद बैठक में स्कूलों में पुस्तक वितरण को लेकर चर्चा की गई जिसमें मौजूद स्कूलों के प्रभारी ने बताया कि कैसे वो बच्चों तक पुस्तक उपलब्ध कराएंगे। बैठक में प्रखंड संसाधन सेवी, संकुल संसाधन समन्वयक, सभी विद्यालय प्रभारी और पिरामल फाउंडेशन के आनन्द राज, अमित कुमार भारती, मोहम्मद नईम, लखविंदर कुमार और हेमंत कुमार मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like