• Monday, 09 June 2025
पत्नी की केरोसिन छिड़क कर दी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी की केरोसिन छिड़क कर दी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना अंतर्गत बेलौनी गांव निवासी पत्नी की हत्या के अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इनके ऊपर पत्नी को केरोसिन छिड़क जलाकर हत्या करने का आरोप था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि बेलौनी गांव निवासी अक्षय पासवान और नागेश्वर पासवान पुत्र और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इनके ऊपर दहेज की खातिर बहू मनीता देवी की हत्या करने का आरोप है। बुधवार को मनीता देवी के परिजनों ने केरोसिन छिड़ककर दहेज के लिए अपनी बच्ची की हत्या कर देने का प्राथमिकी पति, ससुर पर लगाया था। इसी आरोप में पुलिस ने 24 घंटा के अंदर ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like