• Monday, 09 June 2025
प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे युवकों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : वीडियो भी बनाया

प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे युवकों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : वीडियो भी बनाया

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

प्रतिमा विसर्जन करा लौट रहे युवकों के द्वारा खेत से काम कर लौट रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना शनिवार की शाम को घटी है । घटना घाटकुसुंबा प्रखंड के कोरमा थाना अंतर्गत एक गांव का है।

इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें उसी गांव के 6 युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि खेत में काम कर रही लौट रही युवती को विसर्जन कर लौट रहे युवकों ने मुंह बंद कर सरसों के खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते वक्त अपराधियों के द्वारा युवती से बेरहमी पूर्वक कई जगह दांतों से काट लिया गया है। जिसे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसका इलाज भी कराया जा रहा है।

DSKSITI - Large

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर इसकी छानबीन भी की है। घटनास्थल पर दुष्कर्म किए जाने के कई साक्ष्य मिले हैं। वहां से संदिगध कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म मामले में टीपोरी पासवान, श्रवण पासवान, उमेश पासवान का बेटा, बिलास पासवान का बेटा  सहित दो को नामजद किया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like