दबंगों ने किया 50 से अधिक राउंड गोलीबारी। होमगार्ड जवान घायल। पुलिस का लाठीचार्ज।
शेखपुरा।
जिला मुख्यालय से सटे हथियावां ओपी अन्तरगत धरमपुर गाव में जम कर गोलीबारी का समाचार मिला है. दोनों पक्षों में यह गोलीबारी जिला पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर घटित हुआ.
होमगार्ड को पीटा
नगर थानाध्यक्ष के सामने भी बदमाशो ने एक होमगार्ड जवान की पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया है. यह घटना रात के नौ बजे की है. गाव में पहले से दो पक्षों के बीच तनाव है. पिछले माह 16 दिस्मबर को भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुए थी. दोनों पक्षों द्वारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी.

इस मामले में बदमाशो के गिरफ्तारी भी तेज़ कर दी गयी है. पुलिस ने प्राप्त जानकरी के अनुसार होमगार्ड के घायल जवान अर्जुन प्रसाद के पुत्र अजित कुमार के बयान के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में दूसरे पक्ष में भोला यादव, स्वारथ यादव, अरुण यादव, सकिल यादव, प्रदीप यादव, धुरी यादव, भूटाली यादव, बैजनाथ यादव, सोना यादव, संतोष यादव, भूषण यादव आदि को अभियुक्त बनाया गया है.
शराब बना कारण
नए साल के जश्न में शराब के नशे में शुरू हुई फैयरिंग
नए साल के जश्न की शुरुआत में शराब के नशे में अंधाधुंध फैयरिंग शुरू की गयी. अजित कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दस बारह की संख्या में बदमाश उनलोगों ने टोला की ओर रायफल और पिस्टल से फैयरिंग करने लगा. इसकी सूचना तुरंत सदर थाना शेखपुरा और हथियावां ओपी को दी गयी. घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस और जिला प्रशासन के पदाधिकारी धरमपुर गाव पहुचे.

अजित कुमार ने आरोप लगाया कि बदमाशो का मनोबल इतना बढ़ा है कि उसने पुलिस के सामने ही उसकी जम कर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान बदमाशो ने उसका मोबाईल और रुपया भी ले लिया.
पुलिस ने किया लाठी चार्ज
बदमाशो के हाथो पिटाई को देखकर पुलिस बल में शामिल सैप जवान ने लाठी भांजकर उसकी जान बचायी. सैप जवान के लाठी चलाने के बाद अन्य पुलिस बल भी बचाव में आगे आये.
पुलिस बल को मोर्चा लेते देख बदमाश भागने में सफल हो गए. बाद में घायल को उसके परिवार वालो ने सदर अस्पताल में भरती कराया. अभी भी उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गयी है.
पुलिस बल तैनात
एसपी दयाशंकर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी दोनों ओर से की गयी है. एक तरफ के घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गाव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर स्थायी पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. गाव में फ़िलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया.
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!