• Monday, 09 June 2025
पक्ष में गवाही नहीं देने पर घर में घुसकर महिलाओं को बेरहमी से पीटा

पक्ष में गवाही नहीं देने पर घर में घुसकर महिलाओं को बेरहमी से पीटा

stmarysbarbigha.edu.in/

घाटकुसुंभा

घाटकुसुंभा प्रखंड के बेलोनी गांव में गुरुवार को अपने पक्ष में गवाही नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को बेरहमी से पीटा। साथ ही साथ पुरुषों के साथ भी मारपीट की गई है। इस घटना में आधा दर्जन जख्मी लोगों को सदर अस्पताल शेखपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान पिंकी देवी, हसीना कुमारी, गीता देवी, विधान पासवान, अमर पासवान, झूलन पासवान इत्यादि के रूप में किया गया है।

DSKSITI - Large

घायल लोगों ने मारपीट करने का आरोप गांव के ही वीरू पासवान, भोला पासवान, अखिलेश कुमार, पिंटू कुमार इत्यादि पर लगाया गया है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। मारपीट में घायल महिलाओं सहित अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी का सर फट गया है तो किसी के हाथ में गंभीर चोट लगा हुआ है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल अवस्था में सभी को अस्पताल में लाया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर घायल लोगों ने बताया कि अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा था। 307 में गंभीर मारपीट का आरोप पहले से भी आरोपी पर लगा हुआ था। उसके पक्ष में गवाही नहीं देने से नाराज होकर सभी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like