• Monday, 09 June 2025
दबंग!! मछुआरों को नदी में मछली मारने से दबंगों ने रोका। डीएम से लगाई गुहार।

दबंग!! मछुआरों को नदी में मछली मारने से दबंगों ने रोका। डीएम से लगाई गुहार।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा/घाटकुसुंभा

घाटकुसुंभा प्रखंड के मछुआरों को हरोहर नदी से मछली मारने पर दबंगों द्वारा रोका जा रहा है। इसकी फरियाद लेकर आज बड़ी संख्या में मछुआरे समुदाय के लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। मौके पर मछुआरे समाज के लोगों ने बताया कि मछली मार कर जीविका चलाना उनका मुख्य पेशा है परंतु उनके गांव के लोगों के द्वारा मछली मारने से रोका जा रहा है।

वह लोग सुजावलपुर के निवासी हैं परंतु गांव के दबंग लोग उनको मछली मारने नहीं दे रहे। फरियाद लेकर आने वालों में शंकर सहनी, कपिल सहनी, मुरारी सहनी, मदन सहनी प्रमुख रूप से शामिल थे।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व सुजावलपुर और बगल के गांव के बीच विवाद चल रहा था जिसे आपसी समझौते पर सुलझा लिया गया परंतु अब गांव के दबंगों ने ही मछली मारने से रोक लगा दी है जिससे मछुआरे परिवार का कारोबार ठप्प पड़ गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like