 
                        
        BIG NEWS: प्रखंड प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसलिए भेज दिया जेल
 
            
                घाटकुसुंभा
शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभ के प्रखंड प्रमुख को पुलिस ने गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए पूरेना गांव के पास से ट्रैक्टर चला कर  जाने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। इस गिरफ्तारी के बाद से प्रखंड भर में हलचल मची हुई है। प्रखंड प्रमुख के इस गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने गुपचुप तरीके से इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि वर्चस्व को लेकर गांव में गोलीबारी के मामले में प्रखंड प्रमुख फरार चल रहे थे। इसी में यह गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि घाटकुसुंभ के प्रखंड प्रमुख एवं भदोस गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह को सिरारी ओ पी के थाना अध्यक्ष राज नंदन सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । यह गिरफ्तारी रविवार की शाम में की गई थी। सोमवार को उनको जेल भेज दिया गया। 8 महीने पहले गांव में ही गोलीबारी की घटना घटी थी जिसमें नामजद अभियुक्त बनाया गया था। गोलीबारी की यह घटना गांव में वर्चस्व को लेकर हुई थी । अवधेश सिंह को इसमें नामजद अभियुक्त बनाया गया था। दिनेश सिंह से गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस को तलाश थी और गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            