• Monday, 09 June 2025
16 वर्ष की लड़की ने घर में लगा ली फांसी, मौत

16 वर्ष की लड़की ने घर में लगा ली फांसी, मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

घाटकुसुंभा

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के घाटकुसुंभा प्रखंड के बेलोनी गांव में एक 16 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने की वजह से लड़की की मौत हो गई। फांसी लगने से दम घुटने की वजह से लड़की की मौत की सूचना है।

DSKSITI - Large

घटना शनिवार को घटी । पुलिस ने लड़की की लाश को बरामद कर लिया और उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां से लाश को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि बिलोनी गांव के भरत महतो की पुत्री 16 वर्षीय रिमझिम कुमारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के द्वारा फांसी लगाई जाने के कारण के विषय में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी में घरेलू विवाद की वजह से ही लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि भरत खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उनको घर में लड़की के फांसी लगाने की सूचना मिली। जब तक वे लोग घर पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की वजह से लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

गांव की लड़की के आत्महत्या करने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घर पर जुट कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं गांव में इसे आत्महत्या की बात को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि लड़की की आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी वहां पहुंची और सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like