• Friday, 10 May 2024
CM जनता दरबार में जब किसान ने सुनाई फरियाद तो हरकत में आए अधिकारी

CM जनता दरबार में जब किसान ने सुनाई फरियाद तो हरकत में आए अधिकारी

DSKSITI - Small

CM जनता दरबार में जब किसान ने सुनाई फरियाद तो हरकत में आए अधिकारी

शेखपुरा

शेखपुरा में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान खरीदने के बाद किसानों को पैसा नहीं देने, परेशान करने के मामले लगातार आते रहे हैं। कई पैक्स में किसान परेशान होकर अब धान, गेहूं की बिक्री पैक्स को बंद कर दिया है। ऐसा ही एक मामला बरबीघा प्रखंड के पिंजड़ी पैक्स से जुड़ा हुआ सामने आया है। जहां स्थानीय अधिकारियों के द्वारा मामले की लीपापोती करने, किसानों की फरियाद नहीं सुनने, धान का पैसा नहीं दिलाने से परेशान किसान अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सोमवार को पहुंच गया।

 

समाचार, समस्या, जनता की आवाज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9430804472

समाचार, समस्या, जनता की आवाज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9430804472

किसान के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचते हैं मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया और वरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए किसान की फरियाद पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह किसान कुसेढ़ी गांव के रामाशंकर सिंह हैं।

अधिकारियों की रहती है मिलीभगत

रामाशंकर सिंह ने बताया कि पिंजड़ी पैक्स के अध्यक्ष के द्वारा किसानों से धान की खरीद के बाद पैसा नहीं दिया जा रहा। ऐसा दर्जनों किसान हैं। ज्यादातर किसान थक कर बैठ गए हैं। उनके द्वारा यह आवाज लगातार विभिन्न अधिकारियों तक पहुंचाई गई । जिला स्तर के सभी अधिकारियों से आवेदन दिया गया। कमिश्नर तक भी फरियाद लगाई गई परंतु उनका पैसा नहीं मिला। इसने राजनीतिक हस्तक्षेप कर दिया जाता है। पहुंच और पैरवी से वे परेशान है।

DSKSITI - Large

उन्होंने बताया कि धान खरीद में पैक्स अध्यक्ष लगातार मनमानी करते रहे। उनको पैसा नहीं मिला इसलिए अपनी मां का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। इसी सबसे थक कर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच गए । जहां मुख्यमंत्री ने उनकी बात को सुना। बताया गया कि मुख्यमंत्री किसान की बात सुनने के बाद प्रधान सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तलब करते हुए इस पूरे मामले को गंभीरता से देखने की बात कही। जिसके बाद अधिकारियों ने जिलाधिकारी से बातचीत कर इस मामले को सुलझाने के लिए कहा। वही मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने के बाद स्थानीय सहकारिता विभाग के अधिकारियों में हड़कंप हैं।

बताया जाता है कि सहकारिता विभाग की मिलीभगत से ही किसानों को परेशान किया जाता है। इस तरह का एक मामला नहीं है। किसान ने बताया कि बरबीघा थाना में पिंजड़ी पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है परंतु उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसान ने बताया कि कमिश्नर से फरियाद के बाद स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को f.i.r. करने का निर्देश दिया गया । अधिकारी के अवसर पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसके बाद भी उन लोगों को पैसा नहीं मिला है।

कई किसान हैं परेशान, नहीं मिल रहा है पैसा

पिंजड़ी पैक्स से परेशान कई किसान हैं । कई जगह अधिकारियों से गुहार लगाई परंतु पैरवी और पहुंच काम आ जाता है। शेरपर गांव के किसान बिरन सिंह, मिठ्ठू कुमार ने भी अधिकारियों को आवेदन देकर बहुत पहले पैसा नहीं मिलने की बात कही थी। उधर, वर्तमान समय में शेरपर के कई किसानों के गेहूं की खरीद कर ली गई है परंतु पैसा नहीं दिया जा रहा है। रोज किसान घर पर जाकर थक गए है।

शेखपुरा के अवगिल चारे पंचायत में भी किसान ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने का मन बनाया है। उनका भी आरोप है कि अध्यक्ष के द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा। जिलाधिकारी से उनके द्वारा फरियाद किया गया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From