• Thursday, 09 May 2024
शहर में इंजीनियर का घर खाली कर गए चोर, पुलिस मलती रह गई हाथ 

शहर में इंजीनियर का घर खाली कर गए चोर, पुलिस मलती रह गई हाथ 

DSKSITI - Small

शहर में इंजीनियर का घर खाली कर गए चोर, पुलिस मलती रह गई हाथ

शेखपुरा
शेखपुरा शहर में चोरों का बोलबाला है। शहर में यूपी में पुलिस के डीजीपी रहे पदाधिकारी के घर से चोरी की घटना हो चुकी है। और इसमें भी किसी के पकड़े जाने का मामला सामने नहीं आया। जिले में चोरी की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। इन्हीं घटनाओं में एक इंजीनियर का घर भी चोर खाली कर गया। इंजीनियर के घर को खाली करने का यह मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के गिरीहिंडा मोहल्ले से सामने आया है।
अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। परंतु पुलिस के हाथ इसमें पूरी तरह से खाली है। इस मामले में मिली जानकारी में बताया गया कि गिरीहिंडा मोहल्ले में विजय कुमार के घर में चोरी की बड़ी घटना घटी है। 5  लाख से अधिक की चोरी की वारदात सामने आई है । विजय कुमार धनबाद के कोल इंडिया में बड़े इंजीनियर हैं। इस संबंध में बताया गया कि सपरिवार धनबाद में विजय कुमार रहते हैं। यहां के स्थानीय घर में ताला लगा हुआ था। वहीं इसी का लाभ उठाकर चोर ने घर खाली कर दिया। ₹500000 से अधिक की संपत्ति चोरी की गई है। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस के यहां प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परंतु पुलिस इस मामले में अभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकी है।

बदमाश ने लगाई आग पूरा खलिहान जलकर राख

शेखपुरा
DSKSITI - Large

बदमाशों के द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगाकर बदमाशों ने खलिहान को पूरी तरह जला दिया। होली में हुड़दंग कि यह शुरुआत मानी जा रही है। इसमें बदमाशों ने मनमानी की है। बताया जाता है कि यह मामला सदर प्रखंड के अवगिल गांव का है। यहां सिगरेट पीने के दौरान बदमाशों ने खलिहान में आग लगा दिया। जिसमें 20 बीघा से अधिक की धान की फसल जलकर राख हो गई।
पानी की वजह से धान की फसल अभी खलिहान में ही रखा हुआ था। इस संबंध में मिली जानकारी में यह भी बताया गया कि खलिहान में जिन किसानों का धान रखा हुआ था उसमें अजय सिंह, अनिल सिंह, रामशंकर सिंह इत्यादि का नाम प्रमुख है। आधा दर्जन से अधिक किसानों का धान रखा हुआ था। जिसमें बदमाशों ने आग लगा दी और धान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गांव वालों के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया। परंतु तब तक इसमें बड़ा नुकसान हो चुका था।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From