• Thursday, 09 May 2024
महिलाओं की विशेष मांग पर राज्य में शराब बंदी व दहेज बंदी लागू :आरसीपी

महिलाओं की विशेष मांग पर राज्य में शराब बंदी व दहेज बंदी लागू :आरसीपी

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने राज्य में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला का बड़ा योगदान बताया।मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार द्वारा ग्राम पंचायत और स्थानीय नगर निकाय में महिला को डीए गए आरक्षण का भी अब सकारात्मक परिणाम आने लगा है।

महिला के विशेष मांग पर ही सरकार ने राज्य में शराब बंदी और दहेज बंदी लागु किया है। महिला को हर अधिकार देने के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है। टाउन हाल में आयोजित पार्टी के जिला महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रंधीर कुमार सोनी, पार्टी जिला अध्यक्ष डा अर्जुन प्रसाद पार्टी महिला जिला अध्यक्ष रेनू सिंह, वरीय पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, प्रो राजेन्द्र यादव, डा संतोष, साकेत बिहारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्मेलन को बड़ी संख्या में महिला शामिल हुई थी। इस समारोह में सांसद ने महिला को पार्टी के इस बड़े सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बताया कि सरकार के पास राज्य की सभी महिला के लिए दरबार खुला है. किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या शिकायत महिलाये सीधे मुख्य मंत्री से कर सकते हैं. मुख्य मंत्री भी हमेशा उनके समस्या को लेकर सम्वेदनशील हैं। स्थानीय विधायक ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महिला को समाज सुधार मागे आने की अपील की. अब समय चला गया है जब लोग उन्हें घर में कैद नहीं रख सकते।

महिला आज घर से आगे निकलकर घर और परिवार के लिए सबल बन रही है।सांसद ने इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनडीए में सीट बटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। रालोसपा के सुप्रीमो केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा को इस मामले में अल्टीमेटम दिया है। इस मुद्दे पर जदयू से कोई सम्बन्ध नहीं है। जदयू ने लोक सभा और विधान सभा में महिला के 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत दुहराई है।

DSKSITI - Large

पार्टी के महिला मोर्चे के जिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने स्थानीय निकाय और ग्राम पंचायत में महिला को आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए इस कार्य के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू जाति नहीं जमात को लेकर कार्य करती है। अभी चुनाव का मौसम आते ही कई पार्टी जाति आधारित आयोजन में जुट गयी है। जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने पार्टी के दिबंगत नेता अरुण कुमार सिन्हा के घर जाकर उनके आश्रितों से मुलाकात की। सांसद ने उनके परिजनों को ढाढस बढाया और पार्टी की ओर से हर सम्भव सहायता पहुचाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अरुण के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सांसद ने मृतक पार्टी नेता के विधवा को सरकारी नौकरी देने के प्रयास को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like