• Friday, 10 May 2024
आरसीपी सिंह के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लोग दे रहे हैं बधाई

आरसीपी सिंह के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लोग दे रहे हैं बधाई

DSKSITI - Small

न्यूज़ डेस्क

पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों के द्वारा बधाई दी जा रही है। इसको लेकर पटना में रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें प्रस्ताव लाकर आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए पर जदयू के कई नेताओं के द्वारा बधाई दी जा रही है।

DSKSITI - Large

बधाई देने वालों में शेखपुरा के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी और मजबूत होगी और राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रदर्शन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी और नई ऊंचाइयों को छुएगी। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस बात के कयास पहले भी लगाए जा रहे थे। नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में कुछ दिन पहले ही लोगों को इसके आभास दे दिए थे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय आज सामने आया है। पार्टी में कई लोगों के द्वारा इसको लेकर बधाई दी जा रही है। आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शेखपुरा जिला पार्टी के सेवादल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार गोलू, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने भी बधाई दी है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From